इवीएम की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

फोटो : 22 बांका 24 : इवीएम की जांच करते इंजीनियर. प्रतिनिधि, बांका आगामी बिहार विधान सभा चुनाव का कार्य बुधवार से बांका में प्रारंभ हो गया. चुनाव की तैयारी के क्रम में समाहरणालय स्थित सभागार में इवीएम का प्रथम स्तरीय जांच शुरू किया गया. जांच से पहले इवीएम का वेयर हाउस राजनीतिक दलों के […]
फोटो : 22 बांका 24 : इवीएम की जांच करते इंजीनियर. प्रतिनिधि, बांका आगामी बिहार विधान सभा चुनाव का कार्य बुधवार से बांका में प्रारंभ हो गया. चुनाव की तैयारी के क्रम में समाहरणालय स्थित सभागार में इवीएम का प्रथम स्तरीय जांच शुरू किया गया. जांच से पहले इवीएम का वेयर हाउस राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अधिकारियों के समक्ष खोला गया. इसमें भाकपा माले पार्टी से जमील अहमद भाकपा से अली इमाम, भाजपा से जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा से विपिन कुमार सिंह, कांग्रेस से नरेंद्र सिंह, राजद के प्रमोद राउत के अलावे जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, मो गजाली, बांका बीडीओ मनोज कुमार सहित अन्य मौजूद थे. मालूम हो कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए विगत दिनों नाशिक मुंबई से 2694 बैलेट यूनिट एवं 2733 कंट्रोल यूनिट वरीय उप समाहर्ता एवं पुलिस बल के देख रेख में लाया गया था. इसी बैलेट एवं कंट्रोल यूनिट का एफएलसी वेल कंपनी उत्तराखंड के इंजीनियर जेपी सिंह एवं नैन सिंह के द्वारा किया जा रहा है. इस मौके पर जिला निर्वाचन कार्यालय के संजय कुमार, अशोक कुमार झा, सच्चिदानंद सिंह, मुकेश कुमार व सिकंदर सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










