मजदूर लापता पत्नी ने पुलिस से लगायी गुहार

Published at :22 Jul 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूर लापता पत्नी ने पुलिस से लगायी गुहार

बांका. थाना क्षेत्र के विसनपुर मुसहरी टोला निवासी बेचनी देवी ने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में बेचनी देवी ने बताया पिछले दो दिन पूर्व में पति प्रमोद मांझी मजदूरी करने के घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा है. वापस नहीं आने पर अपने रिश्तेदार सहित आस-पास […]

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के विसनपुर मुसहरी टोला निवासी बेचनी देवी ने पति के लापता होने की सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में बेचनी देवी ने बताया पिछले दो दिन पूर्व में पति प्रमोद मांझी मजदूरी करने के घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा है. वापस नहीं आने पर अपने रिश्तेदार सहित आस-पास के गांवों में खोजबीन किये लेकिन कुछ पता नहीं चला. उसके बाद उक्त महिला ने टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर पति की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. प्रेमी को भेजा जेल बांका. शहर के करहरिया मुहल्ले से पकड़े गये एक प्रेमी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. मालूम हो कि सोमवार देर रात युवती के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी कि मेरी पुत्री घर से गायब है. उसे बगल के तुलसी दास ने अपने साथ घर के कमरे में रखा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी युगल को पकड़ कर थाना लाया. जहां युवती के पिता द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार मामला दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर प्रेमी तुलसी दास को जेल भेज दिया गया है. युवती अपने माता-पिता के साथ जाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन