बालू घाट पर एसटीएफ का हुआ फ्लैग मार्च

Published at :20 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
बालू घाट पर एसटीएफ का हुआ फ्लैग मार्च

अमरपुर. पिछले बारह दिन पूर्व जैठौर बालू घाट के घोघा बीयर के समीप बालू संवेदक के स्थायी कार्यालय पर गोली बारी में दो लोगों की मौत व दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उसी दिन से उस रास्ते में आम लोग ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर व अन्य जगहों पर जाने से भयभीत नजर […]

विज्ञापन

अमरपुर. पिछले बारह दिन पूर्व जैठौर बालू घाट के घोघा बीयर के समीप बालू संवेदक के स्थायी कार्यालय पर गोली बारी में दो लोगों की मौत व दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. उसी दिन से उस रास्ते में आम लोग ज्येष्ठगौर नाथ मंदिर व अन्य जगहों पर जाने से भयभीत नजर आ रहे थे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सोमवार को आमलोगों के मन से भय को समाप्त करने के लिए जेठौर मंदिर सहित पतवैय बालू घाट सहित बालू घाटों पर फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसटीएफ थानाध्यक्ष, थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, बीडीओ राकेश कुमार के साथ भारी संख्या में एसटीएफ के जवान साथ चल रहे थे. विदाई समारोह का आयोजन अमरपुर. अमरपुर के रेफरल प्रभारी डॉ पी झा को विदाई दी गयी. विदाई समारोह में डॉ झा के कार्यकाल में किये गये कार्यों की सभी ने सराहना की साथ ही सभी चिकित्सकों ने अपने अपने विचार रखे. नये प्रभारी डॉ अभय प्रकाश चौधरी के कार्यों की भी तारीफ की गयी. इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार सहित चिकित्सक, आशा कार्यकर्ता, ममता कार्यकर्ता एवं अस्पताल के कर्मी मौजूद थे. रालोसपा की बैठक आज अमरपुर. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधानसभा सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ता की बैठक मंगलवार को पथ निर्माण विभाग के डाक बंगला परिसर में रखी गयी है. प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि अमरपुर व शंभुगंज के प्रखंड अध्यक्ष के साथ – साथ सभी कार्यकर्ताओं की बैठक की जायेगी. जिसमें 28 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार किया जायेगा. इस बैठक में सभी से भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन