कैसे जायें स्कूल, सड़क पर है पानी

बांका: हल्की बारिश हो या, फिर भारी बारिश हो बांका नगर पंचायत में जल जमाव होना कोई नयी बात नहीं है. इस तसवीर में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क पर जल जमाव होने से किस परेशानी से स्कूली बच्चे उस राह से गजरते हैं. जिला मुख्यालय में कई ऐसी जगह है जहां सड़क […]
नगर पंचायत का ध्यान इस ओर नहीं है. ऐसे में नगर पंचायत को चाहिए कि इसकी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करें, ताकि इस जल जमाव से राहगीरों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सके. साथ ही जल जमाव से मच्छर का प्रकोप बढ़ने की संभावना बनती है.
इस संबंध में आर एम के उच्च विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार ने बताया कि इस जगह पर बरसात के दिनों में तीन चार माह तक स्थायी रूप से पानी जमा रहता है जिससे आने जाने-वाले बच्चों को काफी परेशानी होती है, जबकि बाबू टोला निवासी मंटू सिंह का कहना था कि पानी निकासी के लिए नाला नहीं होना एक कारण दूसरा सड़क के मुहाने ऊंचा होना जिससे पानी निकासी नहीं हो पाती है. ऐसे में नगर पंचायत चाहे तो पानी निकासी की व्यवस्था कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










