अपने वादों से मुकर रहा केंद्र

बांका: बुधवार को कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ समाहरणालय के समीप धरना दिया. धरना में मोदी सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली गयी और मोदी विरोधी नारे लगाये गये. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. वहीं […]
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश यादव ने कहा कि मोदी ने लोगों को दिग्भ्रमित कर वोट तो ले लिया लेकिन अब अपने वादों से मुकर रहे हैं. मौके पर प्रदेश सचिव आशुतोष कुमार सिंह, सेंट्रल को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मो अब्दुल जब्बार अंसारी, महेश्वरी यादव, उमेश कुमार वर्मा, महेश कुमार मिश्र, सुनयना झा, रामाशंकर रवि, रेखा सोरेन, मनीष घोष, सुबोध कुमार मिश्र, अजय सिंह, अजय चक्रवर्ती, सच्चिदानंद साह, विनय कापरी सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










