प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Published at :15 Jul 2015 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण शिविर आयोजित

फोटो 14 बांका : 8 प्रशिक्षण में उपस्थित. प्रतिनिधि, बांका बिहार ग्रामीण बैंक बांका शाखा द्वारा बुधवार को बीसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के डीडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया. यह कार्यक्रम 15 से 17 जुलाई 2015 तक जगतपुर स्थित राज गेस्ट हाउस चलेगा. बुधवार को इस शिविर […]

विज्ञापन

फोटो 14 बांका : 8 प्रशिक्षण में उपस्थित. प्रतिनिधि, बांका बिहार ग्रामीण बैंक बांका शाखा द्वारा बुधवार को बीसी में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बैंक के डीडीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया. यह कार्यक्रम 15 से 17 जुलाई 2015 तक जगतपुर स्थित राज गेस्ट हाउस चलेगा. बुधवार को इस शिविर में बैंक बीसी को प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर ग्रामीण बैंक के पदाधिकारी व विभिन्न शाखाओं से संबद्ध सभी बिजनेस प्रतिनिधि उपस्थित थे. बजरंग दल की बैठक आज बांका. शहर के शिवाजी चौक स्थित काली मंदिर परिसर में आज आरएसएस बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य अनुसंगीत संगठनों की बैठक आयोजित की जायेगी. डीएम से बकाये वेतन की मांग बांका. ईद के पूर्व टीइटी व एसटीइटी पास नियोजित शिक्षकों के बकाये वेतन की मांग संघ द्वारा डीएम को आवेदन देकर की है. संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन कुमार पांडे द्वारा दिये आवेदन में कहा है कि शिक्षकों के लंबित वेतन का अविलंब भुगतान ईद के पूर्व किया जाये ताकि लोग ईद धूमधाम से मना सकें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन