जमीन विवाद में चले बम, छह लोग जख्मी

बाराहाट: थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में मंगलवार की दोपहर जमीन विवाद में हुई बमबाजी में छह लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने गांव की घेराबंदी कर आरोपियों में से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया.? क्या है मामला भूरना पंचायत के बाबूडीह गांव में मोहम्मद बहाव का पड़ोस […]
स्थानीय लोगों के मुताबिक दर्जनों बम आरोपी द्वारा फोड़े गये. बमबारी की चपेट में आ कर कुल छह लोग जख्मी हो गये. सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट में किया गया. इधर घटना की सूचना पर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत कुमार व एसआइ जीपी यादव ने पुलिस बल के साथ गांव की घेराबंदी कर घरों की तलाशी की जिसमें घटना के आरोपी कुल पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर वादी बहाब अंसारी ने थाना को लिखित आवेदन देते हुए गांव के रियाशत अंसारी, शुलफत अंसारी, इकबाल अंसारी, समीर अंसारी, सद्दाम अंसारी, उल्फत अंसारी, पैरु लैया, उत्ताे लैया, सुपारी लैया व दु:खो लैया पर मामला दर्ज कराया है. जबकि पुलिस की कार्रवाई में रियाशत, शुलफत, इकबाल, समीर व सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










