इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी, युवक पर मामला दर्ज

Updated at :14 Jul 2015 10:09 PM
विज्ञापन
इंटर की छात्रा के साथ छेड़खानी, युवक पर मामला दर्ज

प्रतिनिधि, बांकाशहर के महिला कॉलेज से इंटर में नामांकन करा कर घर लौट रही एक छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव की एक छात्रा इंटर में नामांकन कराने के लिए शहर के महिला कॉलेज आयी थी. कॉलेज से […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाशहर के महिला कॉलेज से इंटर में नामांकन करा कर घर लौट रही एक छात्रा के साथ कुछ युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव की एक छात्रा इंटर में नामांकन कराने के लिए शहर के महिला कॉलेज आयी थी. कॉलेज से छात्रा जब घर वापस जाने लगी तो रास्ते में गौरीपुर गांव निवासी पप्पू चौधरी के पुत्र अंगद चौधरी व मंजीरा गांव निवासी कन्हाय पूर्वे ने रास्ते में छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी की. जिसके बाद छात्रा ने महिला थाना पहुंच कर दोनों युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. क्या कहती हैं थानाध्यक्षइस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि छात्रा नामांकन के लिए कॉलेज गयी थी. वहां से घर वापस जाने के क्रम में दोनों युवक ने रास्ते में अभद्र बातें कही व छेड़खानी की है. छात्रा के द्वारा दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन