जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा

बांका. रजौन दक्षिणी के जिप सदस्य अनिल रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखंड में व्याप्त समस्या पर जिला प्रशासन कस ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. उन्होंने कहा है कि रजौन व धोरैया प्रखंड का अंचल भवन जर्जर है. वहीं थाना भवन की स्थिति भी जर्जर है अविलंब भवन निर्माण का कार्य किया जाये. […]
बांका. रजौन दक्षिणी के जिप सदस्य अनिल रजक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखंड में व्याप्त समस्या पर जिला प्रशासन कस ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है. उन्होंने कहा है कि रजौन व धोरैया प्रखंड का अंचल भवन जर्जर है. वहीं थाना भवन की स्थिति भी जर्जर है अविलंब भवन निर्माण का कार्य किया जाये. अंचल में अमीन नहीं रहने के कारण कार्य बाधित है. गरीब दलित महादलित भूमिहीन परिवार के लिए जमीन मुहैया कराने का कार्य अवरुद्ध है. आपदा से मरने वाले परिवार को सहयोग की राशि नहीं मिल पायी है. इन सब कार्य को लेकर जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा है. इसके सहारे उन्होंने सभी समस्यों को अविलंब निदान करने की मांग की है. मांग पत्र में कहा गया है कि रजौन प्रखंड के चिलकावर असौता पंचायत के डुमरिया गांव में 2013 में ही अग्निकांड में 45 परिवार घर विहीन हो गये थे. पीडि़त परिवार को आज तक आर्थिक व इंदिरा आवास मुहैया नहीं करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










