पुल के ऊपर से बहता रहा पानी, आवागमन बाधित

फोटो 11 बांका 6 : पुल पर बहता पानी. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के कधार घाट चांदन नदी के पुल के ऊपर से शनिवार को लगभग चार घंटे तक तेज रफ्तार से पानी का बहाव होता रहा. इससे इस पथ पर आवागमन बाधित रहा. जयपुर बाजार से लेकर दर्जनों गांवों के लोग इस पुल को […]
फोटो 11 बांका 6 : पुल पर बहता पानी. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के कधार घाट चांदन नदी के पुल के ऊपर से शनिवार को लगभग चार घंटे तक तेज रफ्तार से पानी का बहाव होता रहा. इससे इस पथ पर आवागमन बाधित रहा. जयपुर बाजार से लेकर दर्जनों गांवों के लोग इस पुल को पार कर बांका सहित अन्य जगह नहीं जा पाये जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. खास कर कोर्ट कचहरी करने वाले तथा इमरजेंसी बीमारी वाले लोगों को बाढ़ आने पर इस पुल को पार कर समय पर अपना कार्य करना संभव नहीं हो पाता है. ग्रामीण इश्वर यादव, कैलाश यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि पुल की ऊंचाई कम है इस पुल की ऊंचाई बढ़ाने पर ही यह परेशानी दूर हो पायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










