पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा ककवारा पहाड़
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 10:05 PM
पदाधिकारी ने किया पर्वत का निरीक्षण फोटो 24 बांका 7 : पर्वत का निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकावहीं प्रखंड क्षेत्र स्थित ककवारा पहाड़ का विभाग के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया. मालूम हो कि मंदार के धरोहर को विकसित करने के लिए वहां वातानुकूलित रिसोट रेस्टोरेंट का निर्माण कराया जायेगा, जहां खाने पीने की सुविधा […]
पदाधिकारी ने किया पर्वत का निरीक्षण फोटो 24 बांका 7 : पर्वत का निरीक्षण करते पदाधिकारी प्रतिनिधि, बांकावहीं प्रखंड क्षेत्र स्थित ककवारा पहाड़ का विभाग के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया. मालूम हो कि मंदार के धरोहर को विकसित करने के लिए वहां वातानुकूलित रिसोट रेस्टोरेंट का निर्माण कराया जायेगा, जहां खाने पीने की सुविधा हाइटेक होगी. इसके लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पर्यटन विभाग के कनीय अभियंता दीपक मल, मेसर्स आर्किप्लस विनोद कुमार सिंह आदि ककवारा पहाड़ का निरीक्षण किया. मौके पर ककवारा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. पर्वत के शिखर पर शिव व पार्वती मंदिर विराजमान है. श्री मल ने कहा कि पर्वत पर शौचालय, यात्री शेड, पेयजल आदि का समुचित व्यवस्था किया जायेगा. साथ ही सीढ़ी का निर्माण कराया जायेगा. इसके लिए सबसे पहले वन विभाग से एनओसी ली जायेगी. इसके बाद कार्य प्रारंभ किया जायेगा. मौके पर मुन्ना सिंह, नवीन झा, कमलेश झा, अखिलेश झा, दिलीप झा, सुदर्शन झा, नरेश झा, सुरेंद्र यादव, मुखिया पति भवेश महोली, चुलबुल झा, प्रेमवदा देवी, नंदन झा, नफीर हुसैन, शंकर ठाकुर, विक्रम यादव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










