अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 11 लोग जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 9:32 AM
बांका: बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को टाटा मैजिक व ट्रक की टक्कर में दो महिला समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में सभी जख्मी को भरती कराया गया. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया था. […]
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेसर ओपी क्षेत्र के मधुबन गांव के श्रद्धालु बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हुई जिसमें फूलन देवी, अनिता देवी, सिकंदर कुमार सहित आधे दर्जन यात्री जख्मी हो गये जिसका उपचार सदर अस्पताल में देर शाम तक जारी था. प्रभारी थानाध्यक्ष वसंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से बाहर की दुर्घटना होने के कारण संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी गयी है. पंजवारा प्रतिनिध के अनुसार, भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग के लखपुरा गांव के मुख्य बाजार में एक ऑटो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. ऑटो के तेज गती में रहने के कारण असंतुलित हो कर सड़क किनारे रखे एक थ्रेसर से जा टकरायी.
धक्का लगने से ऑटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसकी सूचना थाना को मिलते ही थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को प्राइवेट क्लिनिक में उपचार कराने के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. ऑटो पर सवार झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रंगनिया गांव निवासी पटवारी सिंह, हिप्पी देवी और माला देवी दुर्घटना मे जख्मी हो गये हैं. पटवारी सिंह का पैर और हिप्पी देवी का कमर टूट गया है. ये सभी डोरा पर्व को लेकर भागलपुर गंगा स्नान के लिए गये थे.
फुल्लीडुमर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत भितिया पंचायत के नाढ़ा पहाड़ गांव के समीप केड़िया-कटोरिया मुख्य मार्ग पर एक टाटा मैजिक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दिया. चौवाटिया निवासी अजय परिहार अपने बहनोई बद्रीनाथ को छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में केड़िया तरफ से आ रहे मैजिक गाड़ी ने टक्कर मार दी. इसमें दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी ड्राइवर नशे में था जिस कारण यह घटना घटी. मौके पर ग्रामीण शिवशंकर यादव, विश्व बंधु यादव, दिनेश यादव, मणिकांत साह ने इलाज के लिए बांका भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










