माध्यमिक शिक्षकों का आंदोलन जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 9:32 AM

विज्ञापन

बांका: नियोजित शिक्षकों को वेतनमान के मुद्दे पर माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा. बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक आरएमके स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र के बाहर धरना पर डटे रहे. एसएस बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर हरिजन की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया. संघ के […]

विज्ञापन
बांका: नियोजित शिक्षकों को वेतनमान के मुद्दे पर माध्यमिक शिक्षक संघ का आंदोलन गुरुवार को नौवें दिन भी जारी रहा. बड़ी संख्या में माध्यमिक शिक्षक आरएमके स्कूल स्थित मूल्यांकन केंद्र के बाहर धरना पर डटे रहे. एसएस बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामेश्वर हरिजन की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया.

संघ के भागलपुर जिला सचिव ने कहा कि नीतीश सरकार में माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के वेतन की राशि के लिए लूट मची हुई है. हर वर्ष सरकार एक-एक विद्यालय से लाखों रुपये लूट रही है. शिक्षक इस लूट को रोकने के लिए आंदोलन में जुटे हुए हैं.

सरकार अविलंब वेतनमान की घोषणा करे तभी आंदोलन को विराम दिया जायेगा. शिक्षक फिर से विद्यालय में सेवा देने के लिए लौटेंगे. बांका जिला संघ के सचिव नागेश्वर साह ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन से सरकार मानने वाली नहीं है. शिक्षक शांतिपूर्ण आंदोलन छोड़कर उग्र आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं. एक मई से जिले भर के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की जायेगी. इसके साथ ही प्रखंड वार धरना का अगला कार्यक्रम 25 से 30 अप्रैल तक के लिए निर्धारित कर दिया गया है.

संघ कार्यकर्ताओं ने मूल्यांकन केंद्र के बाहर घेराबंदी डाल रखी है. जिला अध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित ने कहा कि महंगाई बढ़ती रही पर शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ा. अधिकांश माध्यमिक विद्यालयों में अब औसतन 11एक मई से शिक्षक का आंदोलन तेज होगा. शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. इस मौके पर नागेश्वर राय, नौरंगी साह, शादी अली, आलोक सिंह, सुधीर कुमार दास, गौतम कुमार, परमानंद पासवान एवं सोम कृष्ण ने भी धरना सभा में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित किया. मंच संचालन मो इरफान ने किया. शिक्षकों ने आंदोलन की नयी रणनीति तैयार करने में अपने तर्क प्रस्तुत किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन