सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 11:05 PM
फोटो 23 बांका 12 व 13 घालय महिला की तसवीर पंजवारा. भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग के लखपुरा गांव के मुख्य बाजार में एक ऑटो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. ऑटो के तेज गती में रहने के कारण असंतुलित हो कर सड़क किनारे रखे एक थ्रेसर से जा टकरायी. धक्का लगने से ऑटो पर सवार तीन यात्री गंभीर […]
फोटो 23 बांका 12 व 13 घालय महिला की तसवीर पंजवारा. भेड़ामोड़ मुख्य मार्ग के लखपुरा गांव के मुख्य बाजार में एक ऑटो दुर्घटना ग्रस्त हो गयी. ऑटो के तेज गती में रहने के कारण असंतुलित हो कर सड़क किनारे रखे एक थ्रेसर से जा टकरायी. धक्का लगने से ऑटो पर सवार तीन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसकी सूचना थाना को मिलते ही थानाध्यक्ष राजकपुर कुशवाहा और पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को प्राइवेट क्लिनिक में उपचार कराने के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. ऑटो पर सवार झारखंड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रंगनिया गांव निवासी पटवारी सिंह, हिप्पी देवी और माला देवी दुर्घटना मे जख्मी हो गये हैं. पटवारी सिंह का पैर और हिप्पी देवी का कमर टूट गया है. ये सभी डोरा पर्व को लेकर भागलपुर गंगा स्नान के लिए गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










