ट्रक व मैजिक की टक्कर में आधा दर्जन जख्मी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 11:05 PM

विज्ञापन

बांका. बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को टाटा मैजिक व ट्रक की टक्कर में दो महिला समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में सभी जख्मी को भरती कराया गया. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया था. […]

विज्ञापन

बांका. बांका-ढाकामोड़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को टाटा मैजिक व ट्रक की टक्कर में दो महिला समेत आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में सभी जख्मी को भरती कराया गया. अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी का प्राथमिक उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में किया गया था. प्राप्त जानकारी के अनुसार खेसर ओपी क्षेत्र के मधुबन गांव के श्रद्धालु बासुकीनाथ से पूजा कर लौट रहे थे. इसी क्रम में दुर्घटना हुई जिसमें फूलन देवी, अनिता देवी, सिकंदर कुमार सहित आधे दर्जन यात्री जख्मी हो गये जिसका उपचार सदर अस्पताल में देर शाम तक जारी था. प्रभारी थानाध्यक्ष वसंत सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र से बाहर की दुर्घटना होने के कारण संबंधित थाने को इसकी सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन