मनायी गयी वीर कूंवर सिंह कजयंती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 10:05 PM

विज्ञापन

बांका. देश को आजादी दिलाने वाले 19वीं सदी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान की गाथा भारतीय इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है. भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं के बीच संबोधन में उक्त […]

विज्ञापन

बांका. देश को आजादी दिलाने वाले 19वीं सदी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह के बलिदान की गाथा भारतीय इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है. भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यकर्ताओं के बीच संबोधन में उक्त बातें कहीं. भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि बाबू कुंवर सिंह ने अंगरेजी हुकूमत का आजीवन विरोध किया. उनकी रगों में राष्ट्रीयता का लहू संचारित होते रहता था. बुढ़ापा अवस्था में भी अपने पराक्रम के बल पर अंगरेज सिपाहियों के छक्के छुड़ाने वाले कुंवर सिंह के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प कार्यकर्ता लें तभी देश की रक्षा हो सकेगी. इस मौके पर फुल्लीडुमर प्रखंड अध्यक्ष अनंत राम यादव, विकास यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन