जयपुर का डाकघर बना कूड़ा घर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2015 10:05 PM

विज्ञापन

फोटो -25 बांका-1- कूड़े में तब्दील जयपुर का डाक घर प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के जयपुर का डाक घर इन दिनों कूड़ा घर में तब्दील हो गया है. बीच बाजार स्थित डाक घर में दो कमरा व एक बरामदा है. अंगरेजों के जमाने से ही यहां डाक घर स्थापित है. विभागीय उदासीनता के कारण डाक […]

विज्ञापन

फोटो -25 बांका-1- कूड़े में तब्दील जयपुर का डाक घर प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के जयपुर का डाक घर इन दिनों कूड़ा घर में तब्दील हो गया है. बीच बाजार स्थित डाक घर में दो कमरा व एक बरामदा है. अंगरेजों के जमाने से ही यहां डाक घर स्थापित है. विभागीय उदासीनता के कारण डाक घर की यह स्थिति हुई है. अधिकांश लोगों का कहना है कि समय से पत्र की प्राप्ति नहीं होती है. कुछ दिनों तक जयपुर के सामुदायिक भवन में डाक घर चला. वर्तमान मंे डाककर्मी उषा कुमारी अपने डेरा पर ही चिठ्ठियां बांटती है. आम लोगों को डाककर्मी के घर पहुंच कर काम कराने में परेशानी होती है. डाक घर के संचालन का कोई निश्चित समय भी नहीं है. डाक घर की जगह कूड़े का ढेर देख कर अधिकांश लोग निराश होकर लौट जाते हैं. इस संबंध में पंचायत के मुखिया हरेंद्र शर्मा ने कहा कि अंगरेज के जमाने में ही डाक घर निर्माण के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध करायी गयी थी जिसमें कुछ दिन डाक घर चला अपने आप विभागीय लापरवाही से गिर गया. इस दीवार का कुछ हिस्सा टूटा हुआ है. डाक विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है.कहते हैं प्रधान डाकपाल इस संबंध में बांका प्रधान डाक घर बांका के हेड पोस्ट मास्टर एस के सुमन ने बताया कि जयपुर डाक घर की स्थिति से वह पूरी तरह अवगत नहीं हैं. पिछले दिनों डाक अधीक्षक दिलीप कुमार झा द्वारा डाक घर के कक्ष, चहारदीवारी, साफ-सफाई, शौचालय व अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी के लिए विभागीय पत्र प्रेषित किया गया था. शायद इस दिशा में समुचित पहल नहीं हो पायी है. इस दिशा में संबंधित पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन