रात में सोने से पहले दांतों की करें सफाई : डॉ दिनेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2015 11:04 PM
फोटो:19 बांका: 10 शिविर में मरीजों का जांच करते दंत चिकित्सक.प्रतिनिधि, बांकामुंह का स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम के तहत बांका शहर के डेंटल सर्जन डॉ दिनेश पंडित व डॉ ममता पंडित के द्वारा रविवार को विजय नगर स्थित आवासीय क्लिनिक में पांच दर्जन महिला व पुरुषों का नि:शुल्क जांच करते हुए […]
फोटो:19 बांका: 10 शिविर में मरीजों का जांच करते दंत चिकित्सक.प्रतिनिधि, बांकामुंह का स्वास्थ्य बेहतर बनाने की दिशा में एक कदम के तहत बांका शहर के डेंटल सर्जन डॉ दिनेश पंडित व डॉ ममता पंडित के द्वारा रविवार को विजय नगर स्थित आवासीय क्लिनिक में पांच दर्जन महिला व पुरुषों का नि:शुल्क जांच करते हुए उपचार किया गया. साथ ही मरीजों को एवाट कंपनी के द्वारा नि:शुल्क पेस्ट, दवा एवं माऊथ वास भी दिया गया. मुंह व दांतों के रखरखाव के लिए मरीजों को टिप्स भी दिया गया. इसमें सुबह तो मुंह व दांत तो सभी धोते हैं. लेकिन रात को सोने के पहले मुंह एवं दांत साफ कर सोने से मुंह व दांत से संबंधित ज्यादातर समस्यायें समाप्त हो जाती है. अभी ज्यादातर युवाओं के साथ दांत की समस्याएं आ रही है. यदि युवा वर्ग थोड़ा जागरूक होकर दांत के प्रति सचेत हो जायें तो इसकी समस्या जड़ से समाप्त हो जायेगी. दांतों की सुरक्षा से ही भोजन का आनंद लिया जा सकता है. इस जांच शिविर में दांतों के के मरीज जांच, दांतों की संवेदनशीलता की जांच व मुंह के उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष सुझाव भी दिये. जांच शिविर में डॉ मुकेश कुमार, डॉ तेजारत अंसारी, राजेश कुमार राजगडिया, जयंत कुमार, बब्बू झा, नृपेंद्र सिंह, संतोष रजक, अहिल्या देवी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










