केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 8:24 AM

विज्ञापन

बांका: जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरुवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन गांधी चौक पर किया गया.जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भारतीय लोकतंत्र के लिए धब्बा है.जिसका कांग्रेस कमेटी मोदी सरकार से अविलंब मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करती है.कांग्रेस […]

विज्ञापन
बांका: जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले गुरुवार को जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला दहन गांधी चौक पर किया गया.जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भारतीय लोकतंत्र के लिए धब्बा है.जिसका कांग्रेस कमेटी मोदी सरकार से अविलंब मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करती है.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी त्याग बलिदान व तपस्या की प्रतिमूर्ति है जिसने देश के लिए अपनों को खोया है.

कांग्रेस कार्यकर्ता उनका अपमान बरदाश्त नहीं करेगी. जब तक गिरिराज सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा.केंद्रीय मंत्री द्वारा अभद्र बयान दिया जाना उनकी मानसिक विक्षिप्तता का सूचक है.

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये.इस मौके पर अब्दुल जब्बार अंसारी,कमलाकांत झा,महेश्वरी प्रसाद यादव, संजय झा,गिरिश पासवान, विनय कापरी,श्रीनारायण सिंह मनोज, दीपक मिश्र,अजय कुमार मिश्र,मनीष घोष, राकेश मेहता,बंटी सिंह,लक्ष्मण प्रसाद,निकेश कुमार सिंह,मनोज झा,रमेंद्र कुमार सिंह,राघवेंद्र, एस एस झा, राहुल देव सिंह,प्रमोद सिंह,अमित कुमार सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन