संसोधित खबर : महारैली को लेकर रालोसपा ने की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2015 12:04 AM

विज्ञापन

बांका : रालोसपा के जिला मीडिया प्रभारी पद पर निवास सिंह को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी है कि सांगठनिक विस्तार एवं पार्टी को सकारात्मक दिशा देने में उनकी भूमिका अहम होगी. पटना के गांधी मैदान में पांच को होने वाले […]

विज्ञापन

बांका : रालोसपा के जिला मीडिया प्रभारी पद पर निवास सिंह को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है. कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जतायी है कि सांगठनिक विस्तार एवं पार्टी को सकारात्मक दिशा देने में उनकी भूमिका अहम होगी. पटना के गांधी मैदान में पांच को होने वाले किसान नौजवान महारैली की तैयारी को लेकर बैठक भी हुई. बताया गया कि महारैली में जाने के लिए 50 बसें रिजर्व की गयी हैं. कुछ कार्यकर्ता ट्रेन से पटना जायेंगे. सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रमुख कार्यकर्ता अपने तरफ से कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. बैठक में मुख्य अतिथि युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जहांगीर खां, राष्ट्रीय महासचिव पप्पू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी अंतिम चरण में है. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं संचालन युवा जिलाध्यक्ष गिरीश मंडल ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन