काला बिल्ला लगाकर की ड्यूटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 11:04 PM

विज्ञापन

आठ को जिला मुख्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शनप्रतिनिधि, बांकाबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय समिति पटना के निर्देश पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से गृह रक्षक काला बिल्ला लगा कर चरणबद्ध आंदोलन के लिए एकजुट हो गये हैं. आंदोलन के पूर्व गृह रक्षक काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी पर तैनात थे. बांका […]

विज्ञापन

आठ को जिला मुख्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शनप्रतिनिधि, बांकाबिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय समिति पटना के निर्देश पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गुरुवार से गृह रक्षक काला बिल्ला लगा कर चरणबद्ध आंदोलन के लिए एकजुट हो गये हैं. आंदोलन के पूर्व गृह रक्षक काला बिल्ला लगा कर ड्यूटी पर तैनात थे. बांका गृह रक्षा वाहिनी संघ के अध्यक्ष नकुल प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार तानाशाह हो गयी है. गृह रक्षक आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परेशान हैं. लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वाले स्वयं अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने में सक्षम नहीं हैं. इनकी मांगों में समान कार्य के लिए समान वेतन मिले. अधिक से अधिक दिन काम पर लगाया जाये, नास्ते के लिए कम से कम 50 रुपये दैनिक भुगतान हो. सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन यापन के लिए सम्मानजनक भत्ता मिले. उम्र सीमा 58 से बढ़ा कर 60 वर्ष किया जाये. दैनिक भत्ता 300 से बढ़ा कर 500 रुपये किये जाये, बिहार रक्षा वाहिनी नियमावली 1947 को संशोधित किया जाये आदि हैं. आंदोलन के दूसरे चरण में आठ अप्रैल को जिला मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन