मधूसुदन मंदिर में दो पक्षों के बीच मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2015 10:05 PM

विज्ञापन

बौंसी . बौंसी का पौराणिक मधुसूदन मंदिर इन दिनों युद्घ का अखाड़ा बनता जा रहा है. आये दिन यहां पर मामूली झड़पें और कहासुनी होती है. पिछले चार दिन से मंदिर परिसर में रह रहे पंडित अवधेश ठाकुर और पंडा टोला के राजकुमार झा के बीच भयंकर मारपीट की घटना हुई जो अब थाना तक […]

विज्ञापन

बौंसी . बौंसी का पौराणिक मधुसूदन मंदिर इन दिनों युद्घ का अखाड़ा बनता जा रहा है. आये दिन यहां पर मामूली झड़पें और कहासुनी होती है. पिछले चार दिन से मंदिर परिसर में रह रहे पंडित अवधेश ठाकुर और पंडा टोला के राजकुमार झा के बीच भयंकर मारपीट की घटना हुई जो अब थाना तक पहंुच गया है. दोनों पक्ष के लारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. राजकुमार झा के पुत्र रिसु झा लारा मंदिर परिसर में बने राम दरबार से माईक खींचकर अवधेश ठाकुर की पीटाई की गयी थी. जिसके बाद बुधवार की देर शाम श्रीठाकुर व उनके भाई मुकेश ठाकुर लारा राजू पंडा के परिजनों के साथ डंडा लेकर जमकर पीटाई कर दी. बौंसी थाना कांड संख्या 34/15 के तहत अवधेश ठाकुर ने राजू झा, विजय झा एवं रिषू झा पर दस हजार नगद, एक चैन और एक अंगुठी छिनने का आरोप लगाया है. जबकि दूसरे पक्ष के सरुण देवी ने अवधेश ठाकुर व उनके भाई पर कांड संख्या 37/15 के तहत ब्लाउज फाड़ देने, गले से सोने का चैन एवं कान की वाली छिनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. मालूम हो कि पंडा समाज के लारा इस घटना की तीव्र भर्तस्ना की गयी है और मामले की निस्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन