केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में धरना 30 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2015 8:57 AM

विज्ञापन

बांका: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सभी प्रखंडों में 30 को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर प्रखंड वार पांच हजार हस्ताक्षर संकलन करने […]

विज्ञापन
बांका: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक गुरुवार को जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सभी प्रखंडों में 30 को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ कर प्रखंड वार पांच हजार हस्ताक्षर संकलन करने का भी निर्णय लिया गया.

प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष के माध्यम से हस्ताक्षर संकलन को राष्ट्रपति को समर्पित किये जाने की भी बात कही गयी. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दें.

मोदी सरकार के गरीब-मजदूर-किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा. 2013 के कानून के अनुसार अधिग्रहण की गयी भूमि काम नहीं आने पर पांच वर्षो बाद उसे वापस करने का भी प्रावधान था. साथ ही पदाधिकारी पर भी कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान था, जिसे नये अध्यादेश में खारिज कर दिया गया है. इसका कांग्रेस विरोध करेगी. मौके पर उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार अंसारी, महेश्वरी प्रसाद यादव समेत अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन