पॉकेटमारी कर रहा बालक पकड़ा गया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 24 बांका 2 : पुलिस के साथ बालक बांका. शहर के गांधी चौक के समीप पॉकेटमारी करते एक बालक को लोगों ने पकड़ा. मंगलवार को गांधी चौक के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक में भीड़ देख कर कर एक बालक अंदर प्रवेश किया. वहां एक व्यक्ति के पॉकेट में हाथ डाल कर रुपये खींचने का […]

विज्ञापन

फोटो 24 बांका 2 : पुलिस के साथ बालक बांका. शहर के गांधी चौक के समीप पॉकेटमारी करते एक बालक को लोगों ने पकड़ा. मंगलवार को गांधी चौक के समीप एक प्राइवेट क्लिनिक में भीड़ देख कर कर एक बालक अंदर प्रवेश किया. वहां एक व्यक्ति के पॉकेट में हाथ डाल कर रुपये खींचने का प्रयास किया, तभी वह पकड़ा गया. सूचना पर एसआइ वसंत कुमार सिंह क्लिनिक पहुंचे और बालक के पॉकेट की तलाशी तो उसके पॉकेट से ब्लेड मिला. इसके बाद बालक को वह थाने लाये. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह जगदीश थाना क्षेत्र के टेकनी रेलवे स्टेशन के समीप का रहने वाला है. पिता का नाम शंकर भगत बता रहा था, जो फूल बेचता है. उसने अपना नाम विनोद कुमार बताया. उसने कहा कि वह अपने दोस्त ज्वाला कुमार के साथ बांका लोकल ट्रेन से पॉकेटमारी करते हुए शहर पहुंचा था. एसआइ वसंत कुमार ने बताया कि इसका सहयोगी ज्वाला कुमार भाग निकला. उक्त बच्चे को बाल सुधार गृह के पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन