रेलवे स्टेशन पर सुविधा नदारद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2015 11:17 AM

विज्ञापन

बांका: बांका रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. भागलपुर देवघर रेलखंड को बांका स्टेशन से होकर जोड़ने का कार्य वर्षो से जारी है, लेकिन यात्री सुविधाओं में कोई सुधार नहीं किया गया. इस स्टेशन पर कभी कभी डीआरएम भी विभागीय कार्य से पहुंचते रहते हैं लेकिन सुविधाओं की ओर उनका भी ध्यान […]

विज्ञापन

बांका: बांका रेलवे स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. भागलपुर देवघर रेलखंड को बांका स्टेशन से होकर जोड़ने का कार्य वर्षो से जारी है, लेकिन यात्री सुविधाओं में कोई सुधार नहीं किया गया. इस स्टेशन पर कभी कभी डीआरएम भी विभागीय कार्य से पहुंचते रहते हैं लेकिन सुविधाओं की ओर उनका भी ध्यान नहीं है.

मालूम हो कि प्रदेश की राजधानी पटना तक जानेवाली बांका राजेंद्र नगर इंटर सिटी ट्रेन रविवार को छोड़ कर प्रतिदिन खुलती है. साथ ही एक दूसरी लोकल गाड़ी भागलपुर बांका का दो चक्कर काटती है. एक भेंट के दौरान कुछ कुली ने बताया कि स्टेशन के स्थापना काल से ही यात्रियों का समान ढोते आ रहे हैं. इस कार्य के बदले अब तक कुली का दर्जा मिलने की बात तो दूर बदले में गार्ड बक्से को प्रतिदिन मुफ्त में ढोना पड़ता है.

कहते हैं यात्री : इस संदर्भ में जगतपुर के मुकेश कुमार, नंदू कुमार, संदीप कुमार, देवदा के संतोष कुमार, धोरैया के अरुण कुमार पासवान, रतन कुमार एवं ङिारबा गांव के मुन्ना कुमार आदि ने बताया कि स्टेशन परिसर में शौचालय तो बना हुआ है पर यहां महीनों से ताला बंद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन