नील गाय पहुंची असुढ़ा गांव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 10:03 PM
फोटो : 23 बीएएन 63 : गांव में पहुंची नील गाय की तस्वीर चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत असुढ़ा गांव में जंगल से भटक कर एक नील गाय गांव के कारू दास के घर आ गयी. इसकी सूचना मुखिया नरेश दास ने कटोरिया व सूइया वनपाल अनिल कुमार को दी. वन परिसर पदाधिकारी ने अपने सदल-बल […]
फोटो : 23 बीएएन 63 : गांव में पहुंची नील गाय की तस्वीर चांदन. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत असुढ़ा गांव में जंगल से भटक कर एक नील गाय गांव के कारू दास के घर आ गयी. इसकी सूचना मुखिया नरेश दास ने कटोरिया व सूइया वनपाल अनिल कुमार को दी. वन परिसर पदाधिकारी ने अपने सदल-बल के साथ नील गाय को कब्जे में लेकर वन विभाग की गाड़ी से कटोरिया लाया. पकड़ने के दौरान गिरने से नील गाय जख्मी हो गयी है. वनपाल ने बताया कि इलाज कराने के बाद इसे जंगल में छोड़ा जायेगा. इस मौके पर वनरक्षी मो ज्ञास उद्यीन, एएन उपाध्याय, केटल गार्ड दिनेश यादव, विनोद यादव, मो ताहिर आदि उपस्थित थे. शिक्षक अपनी मांगों के लेकर करेंगे प्रदर्शन चांदन : अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव की अध्यक्षता में देवघर नंदन पहाड में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष घनश्याम यादव की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से नियमित शिक्षकों की वेतनमान एवं भत्ता सुविधा मुहैया कराया जायेगा. इसके समर्थन में आगामी 27 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में नियमित एवं नियोजित शिक्षकों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा. 7-8 अप्रैल को स्थानीय विधायक पर मांग के समर्थन में दबाव तथा 11 अप्रैल को जिला पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष विराट प्रदर्शन की जाने की बात कही. इस मौके पर सचिव आदित्य कुमार, उपाध्यक्ष मुरलीधर सिंह, अरूण कुमार मंडल, विष्णुदेव दास, गोपाल दास, अजीत कुमार, मुरलीधर वर्णवाल, सुभाष सिंह, सुबोध कुमार दास, श्रीकुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










