कलश शोभायात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 10:03 PM
प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के अहिरो ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से चैती नवरात्रा के मौके पर भागवत कथा किया जा रहा है. सोमवार को 351 महिलाओं व युवतियों ने कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मंदिर सरोवर से जल भरकर युवतियों कलश लेकर गांवों का भ्रमण किया. प्रत्येक वर्ष की भांति ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित […]
प्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड के अहिरो ग्राम स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार से चैती नवरात्रा के मौके पर भागवत कथा किया जा रहा है. सोमवार को 351 महिलाओं व युवतियों ने कलश शोभायात्रा निकाली गयी. मंदिर सरोवर से जल भरकर युवतियों कलश लेकर गांवों का भ्रमण किया. प्रत्येक वर्ष की भांति ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कथा में हरिद्वार से आये कथावाचक द्वारा कथावाचन किया जायेगा. चैती दुर्गा के अवसर पर आयोजित कथा में श्रद्धालु भक्तजनों की भीड़ पूजा-अर्चना व कथा श्रवण करने के लिए उमड़ रही है. कथा के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष रामप्रकाश मंडल, उपाध्यक्ष लाल बहादुर मंडल, पप्पू कुमार साह, विकास भारती, राजकुमार दास, विनोद मंडल, बासुकी मेहरा, अशोक मंडल, वासूकी मंडल, मिथिलेश दास, मेघू दास, धनंजय दास, वज्रकिशोर मंडल आदि सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










