भूमि विवाद में मारपीट ,दो जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 9:03 PM
बाराहाट. थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में जमीन विवाद में मारपीट के क्रम में दो लोग जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक घटेरा गांव के मोहम्मद शब्बीर व मोहम्मद जुबेर के परिजन आपस में जमीन पर पिलर देने को लेकर उलझ गये. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें दो लोग घायल हो […]
बाराहाट. थाना क्षेत्र के घटेरा गांव में जमीन विवाद में मारपीट के क्रम में दो लोग जख्मी हो गये. जानकारी के मुताबिक घटेरा गांव के मोहम्मद शब्बीर व मोहम्मद जुबेर के परिजन आपस में जमीन पर पिलर देने को लेकर उलझ गये. इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें दो लोग घायल हो गये. घटना के बाद दोनों घायल का इलाज बाराहाट अस्पताल में किया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्रथम पक्ष के मोहम्मद शब्बीर ने अपने गांव के जूबेर, अफजल व आजीम को आरोपी बनाया है, जबकि दूसरे पक्ष के जुबेर ने मनौवर व आलम को घटना का दोषी बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










