स्कूलों में समारोह फीका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2015 10:45 AM
बांका: जिला स्थापना दिवस के बाद बिहार स्थापना दिवस भी फीका रहा. इस मौके पर तैयारी आधी-अधूरी ही की गयी थी या यूं कहें कि केवल खानापूर्ति की गयी है. जिले में रेडीमेड व्यवस्था कर लोगों को न बोलने के लिए बाध्य कर दिया. बिहार सरकार इसके आयोजन के लिए जिलों को एक निश्चित राशि […]
बगल के भागलपुर जिले में उस्ताद अकरम खां तबला वादक के कार्यक्रम आयोजित हुए, तो कहीं अन्य कलाकारों ने जलवा बिखेरा. इस मामले में बिहार दिवस भी जिला स्थापना दिवस की तरह पिछड़ गया. पिछले वर्ष इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये थे.
स्थिति यह रही कि सरकारी विद्यालयों का रंग रोगन व दीप प्रज्वलन भी नहीं किया गया. जिला निगरानी समिति सदस्य पंकज कुमार मिश्र ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में 2014 में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. पुरस्कार भी दिये गये थे. शिक्षक कृष्णा मोहन ठाकुर ने बताया कि पिछले वर्ष स्थापना दिवस के मौके पर खर्च की गयी राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है. साथ ही इस मौके पर कोई लिखित आदेश भी प्राप्त नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










