लाखो दास को पुलिस ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2015 11:04 PM
अमरपुर. थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव के कुख्यात अपराधी लाखो दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लाखो पर अमरपुर थाना सहित रजौन एवं अन्य थानों में हत्या, लूट के मामले दर्ज हैं. लाखो दास की 20 जनवरी, 2014 में पवई हाट में मछली व्यवसायी अनिल मंडल से कहासुनी हुई थी. लाखो दास, उसके […]
अमरपुर. थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव के कुख्यात अपराधी लाखो दास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लाखो पर अमरपुर थाना सहित रजौन एवं अन्य थानों में हत्या, लूट के मामले दर्ज हैं. लाखो दास की 20 जनवरी, 2014 में पवई हाट में मछली व्यवसायी अनिल मंडल से कहासुनी हुई थी. लाखो दास, उसके पिता कैलाश दास एवं भाई साखो दास ने व्यवसायी अनिल मंडल के घर हमला बोल दिया था और उसे लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा था. इससे मछली व्यवसायी अनिल मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. वहीं पुलिस ने इस घटना के नामजद अभियुक्त कैलाश दास, साखो दास को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है और दोनों जेल में बंद हैं. इस घटना के बाद लाखो दास गिरोह तैयार कर बाइक चोरी के घटनाओं को अंजाम देने लगा. पुलिस ने बताया कि इन बाइक चोरों का नेटवर्क बांका-भागलपुर के अलावा बंगाल तक फैला हुआ है, जो गिरफ्तार अभियुक्त ने भी स्वीकारा है. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि गिरफ्तारलाखो दास ने पुलिस को कई अहम घटनाओं की जानकारी दी है. पुलिस छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










