किसानों को मिला 5.55 लाख का अनुदान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2015 10:03 PM
बिहार दिवस के मौके पर लगा कृषि यांत्रिकीकरण मेलाप्रतिनिधि, बांकाबिहार स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कृषि यांत्रिकीकरण मेला वीर कुंवर सिंह मैदान में लगाया गया. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन बांका विधायक राम नारायण मंडल, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, जिलाधिकारी साकेत कुमार, आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित […]
बिहार दिवस के मौके पर लगा कृषि यांत्रिकीकरण मेलाप्रतिनिधि, बांकाबिहार स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर कृषि यांत्रिकीकरण मेला वीर कुंवर सिंह मैदान में लगाया गया. कृषि यांत्रिकीकरण मेले का उद्घाटन बांका विधायक राम नारायण मंडल, अमरपुर विधायक जनार्दन मांझी, जिलाधिकारी साकेत कुमार, आरक्षी अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी शिव कुमार पंडित ने किया. विधायक ने कहा कि जब तक हमारे किसान समृद्ध नहीं होंगे, तब तक जिला एवं राज्य का विकास संभव नहीं है. इसके लिए किसानों को चाहिए कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि से संबंधित योजनाओं का लाभ उठायें. अमरपुर विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा कृषि यंत्रों पर जो अनुदान दिया जा रहा है, उसका लाभ उठा कर उन्नत कृषि कर अधिक से अधिक पैदावार का लाभ उठाएं. यांत्रिकीकरण मेले में पावर टेलर-2, डीजल पंप-5, रोटावेटर-1, कल्टीवेटर-1, धातु कोठी-15, सिंचाई पाइप लपेटा-48 सेट, सिंचाई पाइप स्प्रींकल-5 सेट, पावर थ्रेसर-1, जीरो टीलेज-1 सहित कुल 79 कृषि यंत्रों की बिक्री की गयी. इनका मूल्य लगभग 20 लाख होता है. इसमें से किसानों को 5.55 लाख की राशि अनुदान में मिली. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, आत्मा निदेशक अरविंद कुमार, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, कृषि कार्यालय के कर्मी सुजीत वत्स, मो. रिजवान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










