कद्दू-भात आज, छठ आरंभ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बांका. चैत मास में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के लिए छठव्रती आज कद्दू भात ग्रहण करेंगे. यह पर्व बड़े ही नेम निष्ठा के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में माना जाता है कि कोई भी भूल होने पर उसकी सजा जल्द ही मिल जाती है. इस पर्व को लेकर शहर के भयहरण स्थान के […]

विज्ञापन

बांका. चैत मास में भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना के लिए छठव्रती आज कद्दू भात ग्रहण करेंगे. यह पर्व बड़े ही नेम निष्ठा के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में माना जाता है कि कोई भी भूल होने पर उसकी सजा जल्द ही मिल जाती है. इस पर्व को लेकर शहर के भयहरण स्थान के समीप चांदन नदी, तारा मंदिर के समीप ओढ़नी नदी घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ देने के लिए साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है. मंगलवार को खरना व बुधवार को दिन डूबते सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. गुरुवार की अहले सुबह भगवान भास्कर को अर्घ देने के साथ पर्व की समाप्ति की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन