इंडियन ऑयल गैस रिफिलिंग प्लांट का निर्माण कार्य आरंभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Mar 2015 12:06 AM
बांका 21 फोटो 25 मधुसूदनपुर के पास लगा इंडियन ऑयल रिफिलिंग प्लांट का बोर्ड.बांका. इंडियन ऑयल गैस रिफिलिंग प्लांट का कार्य मार्च माह से प्रगति पर है. मालूम हो कि बांका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मधुसूदन पुर के पास 29.74 एकड़ भूभाग पर अवस्थित होना है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर ने बताया कि कुल भू- […]
बांका 21 फोटो 25 मधुसूदनपुर के पास लगा इंडियन ऑयल रिफिलिंग प्लांट का बोर्ड.बांका. इंडियन ऑयल गैस रिफिलिंग प्लांट का कार्य मार्च माह से प्रगति पर है. मालूम हो कि बांका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर मधुसूदन पुर के पास 29.74 एकड़ भूभाग पर अवस्थित होना है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर ने बताया कि कुल भू- भाग 8 रैयत में है. जिसमें से दो रैयत के मालिक को भुगतान किया जा चुका है. दो रैयत की कागजातों की जांच कर भुगतान प्रक्रिया में है. एवं शेष चार रैयतों के मालिक अपना कागजात जिला भू-अर्जन कार्यालय में जमा करने के बाद जांच चल रही है. इंडियन ऑयल कारपोरेशन के द्वारा कुल जमीन का कीमत जिला प्रशासन के खाते में जमा करा दिया गया है. जमीन पर दखल कब्जा लेकर विभाग द्वारा कंपनी को जमीन हैंडओवर कर दिया गया है. बांका जिला में ये प्लांट लगने से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलेगा एवं क्षेत्र के लोगों की उन्नति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










