तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़खानी, शिक्षक गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 21 बांका 10 : विद्यालय पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोरवा में शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया. इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. खबर जैसे जैसे ग्रामीणों तक पहुंची सभी स्कूल की […]

विज्ञापन

फोटो 21 बांका 10 : विद्यालय पहुंची पुलिस प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गोरवा में शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी कर गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित कर दिया. इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध रह गया और ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया. खबर जैसे जैसे ग्रामीणों तक पहुंची सभी स्कूल की तरफ दौड़ पड़े. इस दौरान ग्रामीणों का गुस्सा शिक्षक अजेय पाठक के खिलाफ बढ़ता जा रहा था. ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को घेर कर स्थानीय प्रशासन को खबर की. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक को तत्काल हिरासत में ले लिया. इस पूरे मामले पर पैनी नजर लगाये बीडीओ इरफान अकबर भी अपने लाव लश्कर के साथ प्राथमिक विद्यालय गोरवा पहुंचे.क्या है मामलाग्रामीणों के मुताबिक कक्षा तीन की छात्रा मधु कुमारी (काल्पनिक नाम) को विद्यालय में तैनात शिक्षक अजेय पाठक ने अपनी गंदी हरकत से परेशान कर दिया. इससे छात्रा बेहोशी होकर स्कूल में गिर गयी. विद्यालय में पढ़ाई कर रहे अन्य बच्चों ने जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को दी सभी ग्रामीण एक जुट होकर विद्यालय पहुंच गये और छात्रा को होश में लाने का प्रयास किया जाने लगा. होश में आने के बाद छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया. इस बीच थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे और गुस्साये ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया. साथ ही आरोपी शिक्षक को पीडि़ता के पिता भिखारी ठाकुर के लिखित आवेदन पर हिरासत में ले लिया. शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आते ही गांव में तरह-तरह की चर्चा का बाजार गरम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन