बिहार स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

बांका. बिहार स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में कई कार्यक्रम होंगे. सुबह सात बजे छात्र-छात्राओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता झिरवा मंदिर चौक से डीइओ कार्यालय के गेट तक जायेगी. आरएमके विद्यालय के मैदान में 10:30 से 11:30 बजे तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 10:30 से 1:30 बजे तक […]

विज्ञापन

बांका. बिहार स्थापना दिवस के मौके पर रविवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में कई कार्यक्रम होंगे. सुबह सात बजे छात्र-छात्राओं की साइकिल रेस प्रतियोगिता झिरवा मंदिर चौक से डीइओ कार्यालय के गेट तक जायेगी. आरएमके विद्यालय के मैदान में 10:30 से 11:30 बजे तक एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 10:30 से 1:30 बजे तक कबड्डी, वॉलीबॉल एवं जुडो कराटे प्रतियोगिता होगी. 11 से 11:30 बजे तक निबंध लेखन, 11:30 से 12 बजे तक चित्रांकन, 12 से 12:45 बजे तक क्विज, 12:45 से 1:15 बजे तक म्यूजिकल चेयर कार्यक्रम टॉन हॉल में होगा. 2:30 से 5:30 बजे तक नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा. ये जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन