आग से झुलस कर एक की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

– फोटो: 20 बांका-20- आग में झुलसे व्यक्ति की तसवीर 21- घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष एवं उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव में आग लगने से शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मालूम हो कि मृतक यूपी के गोंडा जिला के मालीनुपर गांव का निवासी […]

विज्ञापन

– फोटो: 20 बांका-20- आग में झुलसे व्यक्ति की तसवीर 21- घटना स्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ करते थानाध्यक्ष एवं उपस्थित ग्रामीण प्रतिनिधि, अमरपुर थाना क्षेत्र के जानकीपुर गांव में आग लगने से शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मालूम हो कि मृतक यूपी के गोंडा जिला के मालीनुपर गांव का निवासी है. जिसकी शादी तीन वर्ष पूर्व जानकीपुर गांव के अजय राय की पुत्री से हुई थी. मृतक की पत्नी जूली देवी ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद वह सोई हुई थी. घर में ढिबरी जलती रही. रात को शौच के लिए घर से बाहर निकली. इसी दौरान ढिबरी गिर गयी और आग तेजी से फैल गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि उसका पति घर से बाहर नहीं निकल पाया. कमरे के अंदर ही वह आग में जल गया. मृतक की पत्नी जुली देवी अपने पति के साथ मायके होली मनाने आयी थी, लेकिन वापस नहीं जा सकी. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गरम है. मौत को लकर जितनी मुंह उतनी बातें. अगलगी में उनकी मौत कैसे हुई इस मामले की छानबीन में पुलिस कर रही है. थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मामले की सत्यता स्पष्ट हो पायेगी. सीओ ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण अमरपुर. क्षेत्र के सभी मैट्रिक परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्वक परीक्षा ली गयी तथा अमरपुर अंचलाधिकारी ने एलएन कॉलेज शाहपुर, सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर की जांच की. साथ ही केंद्राधीक्षक को शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन