राजद ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 11:03 PM
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण कोझी पंचायत के लिखनी कोझी हाट परिसर में राजद कार्यकर्ताओं का सम्मेलन डॉ सरयुग प्रसाद यादव की अध्यक्षा में हुआ. इसमें केंद्र सरकार की वादा खिलाफी, किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन वापसी तथा प्रखंड के जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, सिंचाई व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर […]
फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण कोझी पंचायत के लिखनी कोझी हाट परिसर में राजद कार्यकर्ताओं का सम्मेलन डॉ सरयुग प्रसाद यादव की अध्यक्षा में हुआ. इसमें केंद्र सरकार की वादा खिलाफी, किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, कालाधन वापसी तथा प्रखंड के जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदलने, सिंचाई व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. पूर्व विधायक रामदेव यादव ने कहा कि गोड़ा बाजार एवं कुशहा में 15 दिनों के अंदर जले ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले गये, तो दल की ओर से विभाग के कार्यपालक अभियंता का घेराव किया जायेगा. सरकट्टा डैम के जीर्णोद्धार के लिए विभागीय पदाधिकारी आगे नहीं आये तो जनता एवं किसान संगठन जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष बेलहर मनोज कुमार यादव, बिंदेश्वरी यादव, रामोवतार यादव, धर्मेंद्र यादव, परमेश्वर यादवेंदु, नरेश यादव, सिकंदर यादव, ब्रह्मदेव खैरा, गुरु दयाल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










