पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, मतगणना आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो 20 बांका 4 : अपना मत देने जाते मतदाता बौंसी. प्रखंड के डहुआ व गोकुला पंचायत में पैक्स चुनाव शांति पूर्वक हुआ. डहुआ पंचायत में 783 मतदाताओं में से 459 मतदाताआंे ने मतदान किया. डहुआ में चार प्रत्याशी इश्तियाक अंसारी, जुबेर अंसारी, मिराज अंसारी व मो शहाबुद्दीन चुनाव मैदान में हैं. गोकुला में संजय […]

विज्ञापन

फोटो 20 बांका 4 : अपना मत देने जाते मतदाता बौंसी. प्रखंड के डहुआ व गोकुला पंचायत में पैक्स चुनाव शांति पूर्वक हुआ. डहुआ पंचायत में 783 मतदाताओं में से 459 मतदाताआंे ने मतदान किया. डहुआ में चार प्रत्याशी इश्तियाक अंसारी, जुबेर अंसारी, मिराज अंसारी व मो शहाबुद्दीन चुनाव मैदान में हैं. गोकुला में संजय यादव, कामदेव कापरी व जय प्रकाश वैद्य चुनाव मैदान में हंै. यहां 1523 मतदाताओं में से 855 मतदाताओं ने वोट दिया. दोनों पंचायतों को मिला कर पांच मतदान केंद्र बनाये गये थे. इनमें दो मतदान केंद्र उच्च मध्य विद्यालय डहुआ और तीन मतदान केंद्र पैक्स गोदाम गोकुला में बनाये गये थे. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने चाक चौबंध व्यवस्था की थी. मतदान के लिए दो गश्ती दल, एक जोनल दंडाधिकारी, एक सुपर जोनल दंडाधिकारी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी थी. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमर कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार को मतगणना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन