शिक्षकों ने बकाया भुगतान को लेकर की तालाबंदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 11:03 PM

विज्ञापन

फोटो 20 बांका 3 : बीआरसी परिसर में तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड संसाधन केंद्र गोरगवां में शुक्रवार को पंचायत/प्रखंड/नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने बकाये राशि की भुगतान की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में बीइओ से मांग रखी गयी. […]

विज्ञापन

फोटो 20 बांका 3 : बीआरसी परिसर में तालाबंदी एवं धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण प्रतिनिधि, बेलहरप्रखंड संसाधन केंद्र गोरगवां में शुक्रवार को पंचायत/प्रखंड/नगर प्रारंभिक शिक्षकों ने बकाये राशि की भुगतान की मांग को लेकर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया. संघ के प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में बीइओ से मांग रखी गयी. शिक्षकों का कहना था कि वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर कई माह से लंबित है. कहा कि शिक्षकों के वेतन भुगतान करने की कोई तिथि निर्धारित नहीं की गयी है. वेतन विषमता भी शिक्षकों में नाराजगी का मुख्य कारण है. ताला बंदी के कारण बीआरसी का कार्य कई घंटे तक ठप रहा. अंत में बीइओ सोनेलाल भगत की अनुपस्थिति में डीडीओ संजय कुमार यादव ने एक सप्ताह के अंदर बकाया भुगतान का आश्वासन शिक्षकों को दिया. इसके बाद धरना एवं तालाबंदी के समापन की घोषणा की गयी. साथ ही मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर 23 मार्च को पटना में निर्धारित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति पर जोर दिया गया. मौके पर विरेंद्र नारायण पंडित, सुनील पंडित, उदित कुमार साह, चंदन कुमार, कैलाश कुमार मधु, कौशल किशोर झा, राकेश कुमार, रिमझिम कुमारी, रीता कुमारी, मंजुला कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन