समाज सिखाती है जीवन जीने की कला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2015 12:03 AM

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 33 : बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बांका: शहर के विजय नगर स्थित मां अम्बे भवन में गुरुवार को सामाजिक चेतना मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता चेतना अभियान के संयोजक आलोक कुमार झा ने की. उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है. सेवा, परस्पर सहयोग एवं सुदृड दल भावना से ही […]

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 33 : बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता बांका: शहर के विजय नगर स्थित मां अम्बे भवन में गुरुवार को सामाजिक चेतना मंच की बैठक हुई. अध्यक्षता चेतना अभियान के संयोजक आलोक कुमार झा ने की. उन्होंने कहा कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है. सेवा, परस्पर सहयोग एवं सुदृड दल भावना से ही बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है. समाज जीवन जीने की कला सिखाती है. आज के विकट समय में समाज में परिवर्तन लाने की जरूरत है. राज्य को बदहाली से बचाने का तथा सामाजिक, राजनीतिक एवं सांस्कृतिक पतन को रोकने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना होगा तभी बदहाली से बचाया जा सकता है. इसके लिए ग्राम समिति का गठन कर विवादों को गांव में ही निबटाया जाय. इस मौके पर जिला संयोजक ब्रजेश झा, भी एस उपाध्याय, नगर पंचायत के कमल झा, काशी नाथ चौधरी, विश्वजीत सिंह, एलआइसी डीइओ राजू तिवारी, कौशल प्रसाद सिंह, उदय कांत पाठक, राजेश सिंह, काली कांत झा, बबली, शेखर झा, लाल बाबू झा, गणेश रविदास, संजय झा, बांके बिहारी सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन