ट्रक से कुचल कर युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 10:03 PM
फोटो 19 बांका 24 : रोते बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, बौंसी बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पाठक पुल के समीप बुधवार की देर रात ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस ने शव को रात में ही थाना लाया. सुबह बाजार के लोगों ने उसे पहचान लिया. कुशवाहा नगर निवासी ऑटो चालक […]
फोटो 19 बांका 24 : रोते बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, बौंसी बौंसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर पाठक पुल के समीप बुधवार की देर रात ट्रक से कुचल कर एक युवक की मौत हो गयी. स्थानीय पुलिस ने शव को रात में ही थाना लाया. सुबह बाजार के लोगों ने उसे पहचान लिया. कुशवाहा नगर निवासी ऑटो चालक वरुण कुमार दास 35 वर्षीय के रुप मंे की गयी. उधर घटना की सूचना घर वालों को मिलते ही परिजन थाना परिसर पहुंच गये. अपने पुत्र के शव को देखते ही मां उत्तमा देवी, पिता अनंत लाल दास का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा था. मालूम हो कि मृतक को तीन पुत्र और एक पुत्री है जिसमें बड़ा पुत्र राजकुमार (11), चांदनी (7), चंद्रशेखर (5) एवं प्रीतम (3 वर्ष) का है. पत्नी मायके में थी जिसे खबर भेजकर बुलवाया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










