शहर के बीचों बीच नकसलियों ने फेंका परचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 10:03 PM
पुलिस जानकारी से कर रही इनकारफोटो : 19 बांका 22 और 23 : नक्सली पर्चा का क्लोजअप तस्वीर और गलियों में फेंका गया पर्चा प्रतिनिधि, बांकाशहर के बीचों बीच नक्सलियों ने परचा चिपका कर एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. हालांकि पुलिस इसकी जानकारी से इनकार कर रही है. शहर के एक नामी […]
पुलिस जानकारी से कर रही इनकारफोटो : 19 बांका 22 और 23 : नक्सली पर्चा का क्लोजअप तस्वीर और गलियों में फेंका गया पर्चा प्रतिनिधि, बांकाशहर के बीचों बीच नक्सलियों ने परचा चिपका कर एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है. हालांकि पुलिस इसकी जानकारी से इनकार कर रही है. शहर के एक नामी ठेकेदार के घर (वाटर वेज के पीछे वाली गली) के आसपास नक्सलियों ने कई परचे फेंके हैं. इसमें साफ तौर से ठेकेदार से 25 लाख रुपये फिरौती मांगी गयी है. परचे में संवेदक राजकुमार चौधरी के दोनों मोबाइल नंबर दिये गये हैं. इसके बाद 25 लाख रुपये तैयार रखने की बात कही गयी है. परचे में लिखा गया है कि दो दिनों के बाद कभी और कही भी फोन से बुलाकर तुमसे पैसा लिया जायेगा. इसमें उसके धंधे की चर्चा भी की गयी है. साथ ही कहा कि है श्री कुमार सूद पर पैसा लगाता है और गरीबों को तबाह करता है. परचे में कटोरिया प्रखंड के एक किसान की चर्चा की गयी है, जिसने छह हजार के बदले 50 लाख रुपये दिये. परचे में लिखा गया है कि कटोरिया क्षेत्र में पांच से साल लाख रुपये मूलधन के तौर पर लगाने के बाद इतना सूद लेना संगठन को नहीं भा रहा है. जिस प्रकार का दर्द गरीबों को दिया जाता है, उसी प्रकार का दर्द उसको दिया जायेगा. इस संबंध में संवेदक राजकुमार चौधरी के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. क्या कहते है एसडीपीओअब तक नक्सली परचे की सूचना नहीं है. कहीं से भी इस प्रकार की सूचना नहीं है. शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ बांका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










