गलत तरीके से सेविका के चयन का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 16 और 17 : लोगों की फरियाद सुनते डीडीसी प्रदीप कुमार और एसपी डॉ सत्य प्रकाश डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 167 फरियादीप्रतिनिधि, बांकाजिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जनता दरबार में 167 मामलों की सुनवाई की गयी. अधिकतर मामले भूमि विवाद, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, योजना पूर्ण करने […]

विज्ञापन

फोटो : 19 बांका 16 और 17 : लोगों की फरियाद सुनते डीडीसी प्रदीप कुमार और एसपी डॉ सत्य प्रकाश डीएम के जनता दरबार में पहुंचे 167 फरियादीप्रतिनिधि, बांकाजिलाधिकारी के कार्यालय वेश्म में गुरुवार को जनता दरबार में 167 मामलों की सुनवाई की गयी. अधिकतर मामले भूमि विवाद, इंदिरा आवास, राशन कार्ड, योजना पूर्ण करने में बरती जा रही अनियमितता, आंगनबाड़ी केंद्र, वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े थे. डीएम साकेत कुमार की अनुपस्थिति में डीडीसी प्रदीप कुमार ने शिकायतें सुनीं. बौंसी प्रखंड क्षेत्र के झपनियां निवासी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत कसबा मंदार केंद्र संख्या 10 मांझी टोला झपनियां में सेविका का चयन नियम को ताख पर रख कर किया गया है. ग्राम पंचायत लखनोडी टोला बलारपुर में विधायक फंड से 1999 में विद्यालय का निर्माण हुआ था. अब उक्त विद्यालय शिक्षक विहीन है. मौके पर भू-अर्जन पदाधिकारी राम शंकर, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, एडीपीआरओ दिलीप सरकार सहित अन्य उपस्थित थे. एसपी के जनता दरबार में भी सुबह से ही फरियादियों की भीड़ थी. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए फारवर्ड कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन