रोस्टर के अनुसार लिया जायेगा पैक्स का धान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 10:07 AM
शंभुगंज: प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय कुर्माडीह परिसर में प्रखंड स्तरीय धान क्रय केंद्र पर रोस्टर के अनुसार पंचायतवार पैक्स का धान क्रय किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को चुटिया वेलारी पैक्स, 19 को पड़रिया, 20 को करसोप, 21 को वारसाबाद, 22 को मालडीह पैक्स का धान प्रखंड क्रय केंद्र पर लेने […]
शंभुगंज: प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय कुर्माडीह परिसर में प्रखंड स्तरीय धान क्रय केंद्र पर रोस्टर के अनुसार पंचायतवार पैक्स का धान क्रय किया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को चुटिया वेलारी पैक्स, 19 को पड़रिया, 20 को करसोप, 21 को वारसाबाद, 22 को मालडीह पैक्स का धान प्रखंड क्रय केंद्र पर लेने का रोस्टर बना है.
प्रखंड धान क्रय केंद्र प्रभारी कामेश्वर सिंह व बीसीओ संजीव कुमार ने बताया कि इस पांच पैक्स का धान अभी एक बार भी नहीं लिया गया. इसलिए प्रथम बार इन पैक्सों का धान क्रय किया जायेगा. कुछ पंचायत में पैक्स का धान पूर्व में लिया गया है इसलिए रोस्टर के अनुसार ही अब धान क्रय केंद्र पर लिया जायेगा. इन्होंने बताया कि जिस पैक्स का चुनाव नहीं हुआ है या जिस पैक्स में चुनाव होने के बाद भी पूर्व पैक्स पैक्स अध्यक्ष पर बैंक का पैसा बांकी है वैसे पैक्सों के किसानों का धान नजदीकी पैक्स में खरीद किया जायेगा.
जिसके लिए सूचना निकाला जायेगा. विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय स्थित गोदाम में पूर्व धान क्रय पदाधिकारी द्वारा खरीदा गया धान रखा हुआ है. पूर्व क्रय पदाधिकारी पर धान क्रय खरीदारी में अनियमितता बरतने के कारण जांच चल रहा है. बीसीओ ने बताया कि मिलर के कमी के कारण गोदाम से धान उठाव नहीं हो पा रहा है. जिस कारण गोदाम धान से भर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










