गैर आवासीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 10:07 AM

विज्ञापन

बेलहर(बांका) प्रखंड संसाधन केंद्र गोरगवा बेलहर में नवनियुक्त शिक्षा प्रेमी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. बेलहर व फुल्लीडुमर पंचायत के 20-20 टोला सेवक को इसमें शामिल किया गया. प्रशिक्षण के क्रम में टोला सेवकों को अपने – अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में बालिका शिक्षा, अविवाहित वर्ग के बच्चों […]

विज्ञापन
बेलहर(बांका) प्रखंड संसाधन केंद्र गोरगवा बेलहर में नवनियुक्त शिक्षा प्रेमी का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया. बेलहर व फुल्लीडुमर पंचायत के 20-20 टोला सेवक को इसमें शामिल किया गया.

प्रशिक्षण के क्रम में टोला सेवकों को अपने – अपने विद्यालय के पोषक क्षेत्रों में बालिका शिक्षा, अविवाहित वर्ग के बच्चों को शिक्षा में बढ़ावा देने व सभी का नामांकन विद्यालय में कराने, शिक्षा के आरटीआइ सेवा की जानकारी देने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण राजाराम साह व गिरीश प्रसाद यादव ने दिया. इस मौके पर उप प्रशिक्षक विनय कुमार यादव, आर पी जितेंद्र सिन्हा, अरविंद पांडेय, श्याम पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन