सम्मेलन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 11:03 PM
लोजपा की मासिक बैठक आयोजितफोटो 16 बांका 22 : बैठक में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बांका जिला लोजपा की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की. बैठक में 27 मार्च 2015 को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर […]
लोजपा की मासिक बैठक आयोजितफोटो 16 बांका 22 : बैठक में उपस्थित लोजपा कार्यकर्ता.प्रतिनिधि, बांका जिला लोजपा की मासिक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की. बैठक में 27 मार्च 2015 को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन पर विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही संगठन मजबूती पर विशेष चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष ने पटना के कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पार्टी के प्रखंड पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जिले की उपस्थिति कम नहीं होनी चाहिए. युवा लोजपा अध्यक्ष रोशन कुमार नेगी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में युवा लोजपा के कार्यकर्ता सबसे अधिक रहेंगे. इस मौके पर वरीय नेता जवाहर पासवान, पार्टी के जिला प्रवक्ता विपिन कुमार सिंह, निरोज सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुन्नी देवी, कृष्ण मोहन साह, दीपक पासवान, लाल मोहन यादव, गुरुदेव पासवान, सुरेंद्र शर्मा, रंजीत कुमार, विष्णुदेव चंद्र वंशी, छोटे लाल यादव, मूसो पासवान, ओम प्रकाश मंडल, अशोक पासवान, पारितोष पारस, सौदागर मंडल, विद्या वर्मा, हिमांशु मिश्रा, ओम प्रकाश मंडल, महेश राउत, प्रधान महासचिव विपिन कुमार सिंह, पीयूष कुमार, रोशन कुमार, अमरजीत यादव सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










