मीठी बोली से बेच सकते है तीखी मिर्ची भी : एलडीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 16 बांका 21 : प्रशिक्षणार्थी को संबोधित करते एलडीएम. प्रतिनिधि, बांका यूको आरसेटी में चल रहे मोबाइल प्रशिक्षण के तीसरे दिन मौजूद एलडीएम प्रकाश पांडे ने प्रशिक्षु को जिंदगी संवारने के टिप्स कुछ इस अंदाज में दिये. उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में पहुंच कर प्रशिक्षणार्थी से बड़े ही सहज भाव में बातें कर सबों की […]

विज्ञापन

फोटो 16 बांका 21 : प्रशिक्षणार्थी को संबोधित करते एलडीएम. प्रतिनिधि, बांका यूको आरसेटी में चल रहे मोबाइल प्रशिक्षण के तीसरे दिन मौजूद एलडीएम प्रकाश पांडे ने प्रशिक्षु को जिंदगी संवारने के टिप्स कुछ इस अंदाज में दिये. उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र में पहुंच कर प्रशिक्षणार्थी से बड़े ही सहज भाव में बातें कर सबों की हौसला अफजाई की. उन्होंने कहा कि आपका व्यवहार ही आपको अपनी जिंदगी संवारने में मदद करेगी. साथ ही उन्होंने प्रशिक्षणार्थी का संबोधित करते बोले कि आप सही तरीके से प्रशिक्षण लें यूको आरसेटी आपके साथ है. मालूम हो कि यूको आरसेटी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जो कि बेरोजगार युवक, युवतियों को प्रशिक्षण देकर उसे अपने पैरों पर खड़ा करने का काम कई वर्षों से करते आ रही है यह भारत सरकार का उपक्रम है. इच्छुक युवक, युवतियां यहां पहुंच कर रोजगार से जुड़े गुर सिख सकते है. वहीं उपस्थित प्रशिक्षणार्थी अमितेश, राजेश, ज्ञानदेव एवं दीपक ने बताया कि प्रशिक्षण अच्छे तरीके से दिया जा रहा है. इस मौके पर यूको आरसेटी के निदेशक निर्मल प्रकाश दीपक, प्रशिक्षक राकेश कुमार सिंह, नमाविश वत्स, मिथुन कुमार पंडित, कुणाल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन