मासिक शिवरात्रि पर ओम नम: शिवाय के जयघोष से गूंजे शिवालय

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 10:32 AM

विज्ञापन

मासिक शिवरात्रि के मौके पर शनिवार को महादेव के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा व भक्ति का उदाहरण देखने को मिला. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प व अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर जलार्पण किया

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया एवं आसपास के सभी शिव मंदिरों में मासिक शिवरात्रि के मौके पर शनिवार को महादेव के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा व भक्ति का उदाहरण देखने को मिला. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प व अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर जलार्पण किया. कई श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग बनाकर मंदिर प्रांगण में अभिषेक-पूजा भी की.

शिवलिंग पर पूजा श्रद्धालुओं ने चढ़ाये फूल

मासिक शिवरात्रि तिथि को कटोरिया एवं आसपास के विभिन्न शिव मंदिरों में शनिवार को पूजा-आराधना, जलार्पण व अभिषेक-पूजा को लेकर महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी. सुबह से ही पात्र में गंगाजल व विभिन्न पूजन सामग्रियां लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की.

विधि-विधान से किया अभिषेक-पूजा

मासिक शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा-आराधना व अभिषेक पूजा कार्यक्रम से शिव मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल कायम रहा. भोलेनाथ के भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, अक्षत, शहद, घी, दही, दूध, चंदन, गुलाल आदि शिवलिंग पर अर्पित की. फिर मंदिर की परिक्रमा का महादेव की आरती भी की.

शिवभक्तों की लगी रही कतार

कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी, कठौन शिव मंदिर, आइडियल होली मिशन के निकट स्थित शिवालय, कांवरिया धर्मशाला स्थित बाबा कामेश्वर धाम, पिंड़रा पहाड़ स्थित बाबा पहाड़नाथ शिव मंदिर, जमदाहा शिव मंदिर, सुढिया-झाझा शिव मंदिर, लालपुर, भैरोगंज, चिरैया मोड़, सुईया, चांदन आदि क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना व अभिषेक किया.

हर-हर महादेव के गूंजे जयघोष

मासिक शिवरात्रि पर पूजा-अर्चना के दौरान ओम नम: शिवाय के मंत्रोच्चार व हर-हर महादेव के जयघोष से सभी शिवालय गूंजायमान होते रहे. इस दौरान महादेव के प्रति अटूट आस्था, श्रद्धा व भक्ति का उदाहरण देखने को मिला. सुबह से दोपहर बाद तक शिवालयों में भक्तिमय माहौल कायम रहा.

उपवास रखकर किया अभिषेक-पूजा

कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना व अभिषेक पूजा की. ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर श्रद्धापूर्वक जलार्पण, श्रृंगार, अभिषेक पूजा, भक्ति व आराधना करने वाले भक्तों की महादेव समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन