क्वार्टर फाइनल में टाईगर क्लब विजयी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 9:04 PM

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया के बेलौनी मैदान में चल रहे विपिन दा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल चांद क्लब घाटी बरण एवं टाइगर क्रिकेट क्लब कटोरिया के बीच हुआ. चांद क्लब घाटी बरण ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 42 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी […]

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया के बेलौनी मैदान में चल रहे विपिन दा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल चांद क्लब घाटी बरण एवं टाइगर क्रिकेट क्लब कटोरिया के बीच हुआ. चांद क्लब घाटी बरण ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 42 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी टाइगर क्रि केट क्लब कटोरिया ने आसानी से 4 ओवर में एक विकेट खोकर 9 विकेट से मैच को अपने कब्जे में कर लिया. टाइगर क्रिकेट क्लब के बॉलर गुड्डू कुमार को 11 रन देकर 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया. निर्णायक की भूमिका में शंभु राय एवं रवि कुमार थे जबकि स्कोरर की भूमिका में विवेक कुमार थे. मंगलवार को इस टूर्नामेंट का दोनों सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा. पहला मैच जयपुर एवं करझौंसा के बीच जबकि दूसरा सेमी फाइनल कटोरिया एवं प्रेम नगर के बीच खेला जायेगा. मोतियाबिंद का ऑपरेशन फोटो 16 बीएएन 60 : ऑपरेशन करते चिकित्सक. प्रतिनिधि, कटोरिया मुक्ति निकेतन स्वंयसेवी संस्था द्वारा संचालित जयबाबा वैद्यनाथ नेत्र चिकित्सा संस्थान में 43 मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपन किया गया. इसमें जिले भर के रोगी शामिल थे. चिकित्सक दल का नेतृत्व डॉ मृत्युजंय कुमार के सहयोगी डॉ चिरंजीवी कुमार के अलावे स्वास्थ्य कर्मी मुनमुन डे, अक्षय कुमार, जवाहर सिंह, मनोज सिंह, राजकुमारी देवी आदि शामिल थे. इस मौके पर संस्था के संस्थापक सह संरक्षक अनिरूद्घ प्रसाद सिंह के द्वारा पूरे कार्यक्र म का संचालन किया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन