सूरत-ए-हाल: नवसाक्षरों की जगह स्कूल के छात्र देते मिले परीक्षा, मजाक बनी साक्षरता महापरीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Mar 2015 10:39 AM

विज्ञापन

बाराहाट: प्रखंड क्षेत्र में रविवार को हुई महापरीक्षा एक मजाक बन कर रह गयी. काफी प्रयास के बाद भी परीक्षा के लिए नवसाक्षरों को केंद्र पर लाना संबंधित कर्मियों के लिए सिर दर्द बना रहा. जबकि कई केंद्रों पर वहां के प्रेरक इसका सरल उपाय निकालते हुए परीक्षा में छात्रों द्वारा कॉलम पूरा करते दिखायी […]

विज्ञापन
बाराहाट: प्रखंड क्षेत्र में रविवार को हुई महापरीक्षा एक मजाक बन कर रह गयी. काफी प्रयास के बाद भी परीक्षा के लिए नवसाक्षरों को केंद्र पर लाना संबंधित कर्मियों के लिए सिर दर्द बना रहा. जबकि कई केंद्रों पर वहां के प्रेरक इसका सरल उपाय निकालते हुए परीक्षा में छात्रों द्वारा कॉलम पूरा करते दिखायी दिये. प्रखंड के चिह्न्ति केंद्रों पर आयोजित महापरीक्षा के दौरान प्राय: सभी केंद्रों पर परीक्षा में छात्र परीक्षा देते दिखायी दिये. क्षेत्र के औरिया मध्य विद्यालय में परीक्षा के दौरान फोटो लेने का प्रयास करने पर छात्र परीक्षा हॉल से भागते नजर आये.

इस दौरान केंद्र पर तैनात प्रेरक तरह-तरह के बहाने बनाते रहे. कैथपुरा मध्य विद्यालय में परीक्षा के क्रम में एक भी नव साक्षर महिला उपस्थित नहीं थी. केंद्र पर मौजूद प्रेरक उषा देवी ने बताया की अभी-अभी कुछ महिला परीक्षा देकर गयी हैं. केंद्राधीक्षक सीताराम रविदास के बारे में उनका कहना था कि वह भोजन करने होटल गये हैं. कमोबेश यही हाल पथरा और आदर्श मध्य विद्यालय भेड़ा मोड़ का रहा, लेकिन आंकड़ों के खेल में संबंधित कर्मियों द्वारा बताया गया कि परीक्षा के लिए 2100 नवसाक्षर महिलाओं का निबंधन किया गया था, लेकिन परीक्षा में कुल 1845 लोगों ने हिस्सा लिया. इस संबंध में बीइओ संजीव कुमार राय ने छात्रों द्वारा प्रश्नपत्र हल करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया. कैथपुरा के विद्यालय प्रधान की बाबत उनका जवाब था की जांच कर शिक्षक के खिलाफ उच्चधिकारियों को लिखा जायेगा.

उपस्थिति रही कम
बौंसी. प्रखंड के विभिन्न केंद्रों पर रविवार को महापरीक्षा हुई. कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति काफी कम थी. परीक्षा करवाने के लिए शिक्षकों को राशि भी आवंटित की गयी थी, लेकिन कई केंद्रों पर शिक्षुओं ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं मिला है. परीक्षा के दौरान 20 शिक्षा प्रेमियों का चयन किया गया.
प्रेरकों ने काला बिल्ला लगा किया काम
जयपुर. ओपी क्षेत्र की चार पंचायतों में नव साक्षर महिलाओं की परीक्षा रविवार को प्रेरकों ने ली. कोल्हासार पंचायत के वरीय प्रेरक पप्पू कुमार यादव ने 62 महिलाओं की परीक्षा ली. जयपुर पंचायत में प्रेरक चुनचुन शर्मा, लकरामा में टोला सेवक बुद्ध एवं कटियारी में रिंकु कुमारी ने परीक्षा ली. परीक्षा के दौरान प्रेरकों ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. प्रेरकों ने बताया कि हमलोग काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार के खिलाफ विरोध भी जता रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन